| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
फीफा वर्ल्ड कप अंडर 17 फुटबॉल खेल कर लौटी, झारखंड की बेटियों का स्वागत राज्य भर में हो रहा है। इन स्टार बेटियों पर लोग गर्व कर रहे हैं। बताते चलें कि रांची की ओरमांझी क्षेत्र के नीतू लिंडा और अनिता कुमारी भी भारतीय टीम में शामिल है और ये खिलाड़ी जब अपने आवास के लिए निकले तब रास्ते में ही बूटी मोड़ स्थित वीर शिवाजी चौक के समीप ओरमांझी जाने के क्रम में स्थानीय लोगों ने इनका जोरदार स्वागत किया।
छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के पूर्व सचिव संजय महतो के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लोगों की माने तो इन बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपने आपको साबित किया है और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन बेटियों का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ होना चाहिए।







