रांची
टीम sportsjharkhand.com |
एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 13 से 16 अक्टूबर तक कुवैत में फोर्थ एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में झारखंड गुमला की रहने वाली भाटिया अकैडमी बोकारो की प्रशिक्षु आशा किरण बारला ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने देश के लिए इस प्रतिस्पर्धा में गोल्ड जीता है। इसी कड़ी में आशा किरण बारला मंगलवार को रांची पहुंची है। रांची एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
बताते चलें कि 15 अक्टूबर को देर रात 800 मीटर की खेली गई प्रतियोगिता में आशा किरण बारला ने श्रीलंका, इंडोनेशिया, इराक के एथलीटों को पछाड़ते हुए नए रिकॉर्ड के साथ देश के लिए इस प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले इसी वर्ष 2 से 7 अगस्त तक काली कोलंबिया में आयोजित विश्व अंडर 20 में भी आशा का प्रदर्शन बेहतर रहा था। जूनियर सैफ और जूनियर राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़, यूथ नेशनल जूनियर, नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप, खेलो इंडिया यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप समेत कई प्रतियोगिताओं में राज्य के लिए इन्होंने दर्जनों पदक जीता है। आशा किरण को नया एशिया रिकॉर्ड के साथ देश राज्य के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने भी बधाई दी है। इसी कड़ी में आशा किरण बारला मंगलवार को रांची पहुंची है। रांची एयरपोर्ट पर आशा का भव्य स्वागत किया गया।