रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा 15 से 19 अक्टूबर तक बंगलोर में नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इस 61वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की अंतरराष्ट्रीय एथलीट सपना कुमारी ने 100 मीटर हर्डल्स में 13.26 सेकेंड का समय लेते हुए 2002 में अनुराधा विस्वाल द्वारा चेन्नई में 13.38 सेकेंड के बनाए गए रिकार्ड को तोड़ा है और रजत पदक जीता है। बता दें की मात्र दो सप्ताह पहले गुजरात मे आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेल में भी सपना कुमारी ने राज्य के लिए कांस्य पदक जीता था।
इस उपलब्धि पर पर्यटन,खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, सचिव सी डी सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने सपना को बधाई दी है।
झारखंड रांची की अंतरराष्ट्रीय एथलिट प्रियंका केरकेट्टा ने भी रेलवे से खेलते हुए लंबी कूद के फाइनल में जगह बनाई है।