| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड (LIC) की ओर से प्रोत्साहन राशि दी गई है। 10-10 लाख रुपए की चेक एक प्रदान की गई है।गौरतलब है कि इन खिलाड़ियों के लिए रांची के डांगरा टोली स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड रांची द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया था।
इस सम्मान समारोह में जमशेदपुर के मंडल प्रबंधक शिवनारायण पंडा समेत LIC के कई वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न रास्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। LIC का सोच है कि संघर्षरत ऐसे खिलाड़ियों को उभर कर सामने लाना है और उन्हें प्रोत्साहित भी करते रहना है।







