| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
शिव शिष्य हरिद्रानंद फाउंडेशन और शिव शिष्य परिवार के संयुक्त तत्वाधान में दीदी नीलम आनंद स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। रांची के गुरगांई बुढ़ीबागी मैदान ओरमांझी में यह आयोजन हो रहा है।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच न्यू स्टूडेंट फुटबॉल क्लब वनलोटवा बनाम मुन्ना ब्रदर्स बूटी के बीच खेला गया। जिसमें मुन्ना ब्रदर्स बुटी की टीम 1-0 से विजय हुई।







