| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
युवा कबड्डी सीरीज, मानसून एडिशन का दंगल जारी है। 31वें दिन क्वालीफायर का खेल देखने को मिला। गौरतलब है कि रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में यह आयोजन हो रहा है।
देखें परिणाम
31वां दिन
मैच नंबर – 116
हम्पी हीरोज़ बनाम मुरथल मैगनेट्स
सम्मिट राउंड के पहले दिन के पहले क्वालीफ़ायर मुक़ाबले में चैलेंजर राउंड के पहले और दूसरे नंबर पर आनेवाली दो टीमों की हुई भिंडत हरियाणा के हम्पी हीरोज ने मुरथल मैगनेट्स को हराकर सीधा युवा कबड्डी सीरीज के इस मॉनसून एडिशन के फाइनल में किया प्रवेश।
फाइनल स्कोर : हम्पी हीरोज – 46 मुरथल मैगनेट्स – 21
बेस्ट रेडर – विशाल चहल (हम्पी हीरोज) 14 अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – मोहित दहिया (हम्पी हीरोज) 04 अंको के साथ कबड्डी का कमाल – जतिन वत्स (हम्पी हीरोज)
तीनों खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
मैच नंबर – 117
काज़ीरंगा रहिनोस बनाम अरावल्ली एरोज सम्मिट राउंड के पहले दिन के दूसरे क्वालीफ़ायर मुक़ाबले में राजस्थान के अरावल्ली एरोज ने हरियाणा के काज़ीरंगा रहिनोस को हराया।
फाइनल स्कोर: काज़ीरंगा रहिनोस- 31 अरावल्ली एरोज – 39
बेस्ट रेडर – सागर मलिक (काज़ीरंगा रहिनोस) 11 अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – लोकेश घोसलिया (अरावल्ली एरोज) 06 अंको के साथ
कबड्डी का कमाल – विशाल चौधरी (अरावल्ली एरोज) तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
मैच नंबर – 117
विजयनगर वीर्स बनाम पेरियार पैंथर्स
सम्मिट राउंड के पहले दिन का तीसरा मुक़ाबला, जो की चैलेंजर राउंड में पांचवे और छटवे नंबर पर रही टीमों के बीच का एक रोमांचक एलिमिनेटर मैच था और उत्तर प्रदेश के विजयनगर वीर्स ने अंतिम कुछ क्षणों में हरियाणा के पेरियार पैंथर्स को हराया। पेरियार पैंथर्स जो की पिछले सीजन की रनर-अप टीम रह चुकी है, उनका इस सीजन का दावा यही खत्म होता है।
फाइनल स्कोर : विजयनगर वीर्स – 33 पेरियार पैंथर्स – 31
बेस्ट रेडर – विशाल चौधरी (विजयनगर वीर्स) 11 अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – रवि भाटी (विजयनगर वीर्स) 05 अंको के साथ कबड्डी का कमाल – विशाल चौधरी (विजयनगर वीर्स) तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।







