| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय 11वीं जिला जुनियर, सीनियर बालक – बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन रांची के धुर्वा स्थित लीची बागान प्रांगण में 22 और 23 अक्टूबर 2022 को किया गया है।
इस प्रतियोगिता में रांची जिले के किसी भी कोटि के विद्यालय, महाविद्यालय, क्लब, ग्रामीण क्षेत्र की टीम भाग ले सकती है। इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला जुनियर और सीनियर बालक-बालिका टीम का चयन किया जाएगा।
यह टीम मधुपुर, देवघर में आयोजित 4 से 6 नवम्बर तक 16वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर बालक – बालिका खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेगी।







