| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला रायफल एसोसिएशन ने विभूति प्रसाद सिंह के परिजनों को इलाज के लिए एक लाख रुपए की सहायता राशि दी है। गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को विभूति प्रसाद सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार महासचिव वेदरतन उपाध्यक्ष आनंद, प्रभात शंकर, अजय कुमार और विपिन कुमार सिंह ने विभूति प्रसाद सिंह की पत्नी मुन्नी देवी को एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया है।
राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज विभूति प्रसाद सिंह 11 अक्टूबर को रांची खेलगांव के निकट भीषण सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे और उनका इलाज मेडिका में चल रहा है। बेहतर इलाज के लिए एसोसिएशन ने विभूति के परिजनों को यह सहायता राशि प्रदान की है।







