| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी टीम इवेंट में सिल्वर मेडल विजेता अंकिता भगत ने sportsjharkhand.com के साथ खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने अपने खेल सफर को लेकर चर्चा की है।
जमशेदपुर से रांची आई अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अंकिता भगत ने कहा की वो अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी को देखकर आर्चरी खेलना और सीखना शुरू की है। कई उतार-चढ़ाव के बावजूद उन्होंने इस गेम को नहीं छोड़ा और आज वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बन चुकी है। हाल ही में गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों के आर्चरी प्रतिस्पर्धा में भी उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है। आर्चरी टीम इवेंट में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता है। गौरतलब है कि अंकिता भगत वर्ल्ड चैंपियनशिप के अलावे दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी के साथ 2021 वर्ल्ड कप तीरंदाजी टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं 2022 वर्ल्ड कप में कोरिया में ब्रॉन्ज और पेरिस में गोल्ड मेडल जीता है।
मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली अंकिता जमशेदपुर टाटा आर्चरी अकैडमी कि प्रशिक्षु है। पिता का मदर डेयरी दूध का दुकान है। वहीं उनके माता हाउसवाइफ है। BA सेकंड ईयर कॉमर्स की छात्रा अंकिता भगत एशियन गेम्स की तैयारी कर रही है और इस टूर्नामेंट में वह गोल्ड मेडल जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन करना चाहतीं हैं।







