| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड आईएएस ऑफिसर वाईफ्स एसोसिएशन (जेसोवा) की ओर से मोराबादी मैदान में पांच दिवसीय दीपावली मेला का आयोजन किया गया है। प्रत्येक वर्ष दीपावली से पहले यह मेला आयोजित होता रहा है। इस मेले में कई तरह के स्टाल लगाए गए हैं। इस बार खेल विभाग का एक खास स्टॉल इस मेला का शोभा बढ़ा रही है।




(जेसोवा) की ओर से आयोजित दीपावली मेले में पहली बार खेल विभाग का एक स्टॉल लगाया गया है। हालांकि अन्य स्टॉल की तरह इस स्टॉल में सामानों की खरीद बिक्री नहीं हो रही है। यह 27 नंबर स्टॉल इसके बावजूद खास है। लोग इस स्टाल में पहुंच भी रहे हैं और यहां रखें सामानों को देख रहे हैं और स्टॉल में बैठे लोगों से सवाल भी पूछ रहे हैं।




जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पहल
दरअसल खेल विभाग आम लोगों को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य के साथ ही खेल विभाग की उपलब्धियों, योजनाओं, गतिविधियों से जुड़ी जानकारी भी इस स्टाल के माध्यम से दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस स्टाल में हॉकी, फुटबॉल, स्विमिंग, एथलेटिक्स, फेंसिंग, वुशु, आर्चरी, लॉन बॉल, बॉक्सिंग, समेत विभिन्न खेल से जुड़ी तमाम जानकारी दी जा रही है। खेल विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आम लोग, खिलाड़ियों तक कैसे पहुंचे। इसकी पूरी जानकारी इस स्टॉल में है। इस स्टॉल में रखे विभिन्न खेल सामग्री, खेल उपकरण और सरकारी खेल सुविधा से भी लोग रूबरू हो रहे हैं। पंचायत स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के खेल गतिविधियों की पूरी जानकारी यहां लोगों को मिल रही है।




राज्य सरकार द्वारा संचालित खेल प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षुओं को क्या कुछ सुविधाएं दी जाती है। इससे भी लोग रूबरू हो रहे हैं। साथ ही आज तक झारखंड से कितने खिलाड़ी ओलंपिक तक का सफर तय किए हैं। उनकी भी पूरी जानकारी इस स्टॉल में लोगों को मिल रही है।







