| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मेकॉन स्टेडियम में खेले जा रहे स्वर्गीय देवल सहाय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी दो मैच खेले गए। पहला मैच CCL और ROCKMENS के बीच खेला गया। इस मैच में रॉकमैन्स की टीम आठ विकेट से पहले मैच को जीत लिया। वहीं दूसरा मैच MECON बनाम SAI क्रिकेट क्लब के बीच हुई। इस मैच में MECON की टीम 59 रन से विजई हुई।
रॉकमैन और मेकॉन के बीच फाइनल मुकाबला
रॉक मैन और मेकॉन की टीम आज अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल में है। हालांकि शनिवार को लीग चरण के दो मैच खेले जाने हैं। सीसीएल और साई की टीम अपने दोनों मैच हार चुकी है। जबकि रॉकमैन और मेकॉन की टीम अपने दोनों मैच जीतकर चार – चार अंक के साथ फाइनल में प्रवेश कर गया है। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।
बता दें कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुब्रतो मुखर्जी ने देवल सहाय मेमोरियल टूर्नामेंट की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है।







