| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
13वीं सब जूनियर अंडर 16 आयु वर्ग और 12वीं जूनियर अंडर 19 आयु वर्ग बालक, बालिका राष्ट्रीय चाॅकबाल प्रतियोगिता का अयोजन उत्तराखंड चाॅकबाल संघ के द्वारा इंडियन चाॅकबाल फेडेरेशन के मार्गदर्शन में 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2022 तक एसएस पब्लिक स्कूल गदरपुर, उधमसिंह नगर उत्तराखंड में अयोजित हो रही हैं। जिसमे झारखंड राज्य के सब जूनियर वर्ग में बालिका टीम और जूनियर वर्ग में बालक, बालिका दोनो टीमें भाग लेंगी। जिसकी घोषणा बुधवार को झारखंड राज्य चाॅकबाल संघ के द्वारा की गई है।
जो इस प्रकार हैं।
सब जूनियर बालिका वर्ग
सीता कुमारी(कप्तान), सकुंतला कुमारी, मुस्कान कुमारी, मनीषा कुमारी, संतोषी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, विद्या कुमारी, मंजूषा कुमारी, सनिमा टोपनो, पूजा कुमारी, प्रिंसी कुमारी, करिश्मा कुमारी, कोच शिव कुमार महतो, मेनेजर ज्योति तिरु शामिल हैं।
जूनियर बालक वर्ग
सिकंदर कुमार ( कप्तान), अजय महतो, सुमित कुमार, नितेश कुमार, आदित्य कुमार नाग, ओम साहू , बिक्रम मिश्रा, भुवन नाग, संदीप टोपनो, सभी खुटी जिला से सुभम उरांव, राहुल कच्छप दोनो रांची से, कोच सुमित कुमार शामिल हैं l
जूनियर बालिका वर्ग
राखी कुमारी (कप्तान), पूनम कुमारी, गांगी टोपनो, सुगंधा सुरीन, निशी मांझी, बसंती कुमारी, निर्मला कुमारी, बिना कुमारी, अर्चना कुमारी, सभी खुटी से आयुषी उरांव, दिशा उरांव, कृति रानी भगत, रांची से बबिता कुमारी, काजल कुमारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बूरमु रांची से, कोच सत्यम उरांव, प्रबधक ब्रजेश गुप्ता शामिल हैं।
14 अक्टूबर को टीमें उत्तराखंड के लिए रवाना होगी।







