रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राष्ट्रीय स्तर के शूटर विभूति कल ( मंगलवार) खेल गांव चौक पर रात साढ़े 9 बजे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना में उनका बायां हाथ व पैर टूट गया है। विभूति को पहले रिम्स ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया है।


विभूति के साथ सामने की सीट पर बैठे ड्राइवर को भी चोट आई है। वो रिम्स में इलाजरत है। दोनों आसनसोल में संपन्न शूटिंग प्रतियोगिता के बाद रांची लौट रहे थे। इसी दौरान खेल गांव चौक पर उल्टी दिशा से आ रहे बिहार राज्य परिवहन निगम की बस ने जोरदार टक्कर मार दी।