| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
पूर्व खेल मंत्री सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने मंगलवार को खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा से मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित खेल निदेशालय में मुलाकात की। इस दौरान चंदनकियारी में खेल संसाधनों के विकास और स्वीकृत आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों को जल्द शुरू करवाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
गुजरात राष्ट्रीय खेल में तीरंदाजी के एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता गोल्डी मिश्रा चंदनकियारी से आते हैं। सरकार द्वारा संचालित डे बोर्डिंग सेंटर में संसाधनों की कमी से असंतुष्ट होकर गोल्डी ने टाटा आर्चरी सेंटर ज्वाइन कर लिया है। क्षेत्र के विधायक सह पूर्व खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने आवासीय व डे बोर्डिंग सेंटर में प्रशिक्षण खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधा नहीं मिलने का मसला उठाया और आग्रह किया की खिलाड़ियों को जल्द ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
| मौके पर पूर्व खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि खिलाड़ियों में जो जज्बा देखा जा रहा है। आने वाले समय में पूरे राज्य के साथ-साथ चंदनकियारी के खिलाड़ी भी ओलंपिक तक का सफर तय करेंगे।
अमर कुमार बाउरी, पूर्व खेल मंत्री |







