रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय सीरीज में एक-एक की बराबरी है। 11 अक्टूबर को आखरी मैच दिल्ली में खेला जाएगा। इंडिया और साउथ अफ्रीका टीम के खिलाड़ी रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रवाना हुए।
बताते चलें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए तीन एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया है और इसके साथ ही सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इस सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच लखनऊ में 6 अक्टूबर को खेला गया था। उस दौरान टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार मिली थी। रविवार को रांची में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की है।
दोनों टीमों के खिलाड़ी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रवाना हुए।