| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने के बाद विभिन्न प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेकर झारखंड की टीमें लौट रही है। इसी कड़ी में तीरंदाजी इंडियन राउंड टीम के सदस्य शनिवार को, अहले सुबह जमशेदपुर लौटे।
गौरतलब है कि शालीमार सुपर एक्सप्रेस ट्रेन से अहमदाबाद से खिलाड़ी टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस ट्रेन का टाटानगर स्टेशन पर आगमन का समय रात 11:05 पर है। लेकिन लगभग 5 घंटे विलंब से यह ट्रेन सुबह 4:00 बजे स्टेशन पहुंची है। इंडियन राउंड के तीरंदाजो को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पूर्व खेल मंत्री और चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी ने रिसीव किया और खिलाड़ियों का स्वागत भी किया।


मौके पर खेल निदेशालय की ओर से तीरंदाजी कोच हरेंद्र सिंह भी मौजूद थे, बताते चलें कि तीरंदाजी में इंडियन राउंड के एकल पुरूष मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने वाले गोल्ड मेडल विजेता गोल्डी मिश्रा भी इसी टीम के साथ जमशेदपुर लौटे हैं।







