| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन दिवसीय सीरीज का दूसरा एकदिवसीय मैच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर JSCA की ओर से तमाम तरह की तैयारियां कर ली गई है। कल यानी 6 अक्टूबर से टिकटों की बिक्री शुरू की जाएगी। सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जेएससीए स्टेडियम के वेस्ट गेट की ओर बने काउंटर से दर्शकों को टिकट मिलेगी। दर्शक पेटीएम के एप पर ऑनलाइन भी टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन ऑनलाइन सिर्फ 3500 रुपए का टिकट ही उपलब्ध रहेगा। अन्य टिकट काउंटर से ही बेचे जाएंगे। पेटीएम (paytm app) इंसाइडर एप और www.insider.in web के द्वारा ऑनलाइन टिकट बुक किया जा सकता है। टिकट काउंटर से एक व्यक्ति को अधिकतम तीन टिकट ही मिलेगा। जिसके लिए आधार कार्ड का फोटो कॉपी देना अनिवार्य होगा। टिकट बिक्री को लेकर JSCA स्टेडियम में अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की गई है। 1:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। बांस-बल्ली लगा, बेरिकेटिंग के जरिए भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। वहीं पुलिस जवानों की नियुक्ति भी की गई है।
6 से 8 अक्टूबर, 3 दिन तक टिकटो की बिक्री होगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से टिकट बिक्री करने की व्यवस्था की गई है। दर्शकों को परेशानी ना हो इसे लेकर टिकट काउंटर भी बढ़ाए गए हैं।







