| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
36वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर देखने को मिल रहा है। आर्चरी में झारखंड के गोल्डी मिश्रा ने तीरंदाजी के इंडियन राउंड के पुरुष एकल के व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में फाइनल में जगह पक्का कर लिया है। तो वहीं रिकर्व इंडिविजुअल प्रतिस्पर्धा में अंशिका कुमारी फाइनल में पहुंच गई है।


अंशिका कुमारी रिकर्व राउंड में फाइनल में प्रवेश किया है। इनका हरियाणा की संगीता कुमारी के साथ भिड़ंत होगी। मिक्स टीम में जयंत तालुकदार और कोमोलिका बारी की जोड़ी कांस्य पदक के लिए गुजरात से भिड़ेगी। गर्ल्स रिकर्व टीम भी फाइनल में पहुंची है। कोमोलिका बारी, अंकिता, अंशिका और दीप्ति इस टीम में शामिल है। 36वें राष्ट्रीय खेल में आर्चरी टीम के प्रदर्शन से आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खुशी व्यक्त की है। सचिव पूर्णिमा महतो और वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो ने भी तीरंदाजों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।




खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने के उद्देश्य से खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा 36वें राष्ट्रीय खेल वेन्यू (गुजरात) पहुंची है। इस दौरान उन्होंने आर्चरी खिलाड़ियों और कोच से भी मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है और आगे की प्रतिस्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी है।
आर्चरी टीम के कोच- प्रकाश राम, हरेंद्र सिंह, सुमन चंद्र मोहंती, राजेंद्र गुइयां







