| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
36वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड लॉन बॉल टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला 1 स्वर्ण,1 रजत और 1 कांस्य पदक मिला।


वूमेंस फोर रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, कविता खलखो और आरजू रानी की टीम ने आसाम को 23-10 हराकर झारखंड के लिए पहला स्वर्ण जीता। जबकि महिला एकल में दिल्ली की सायिस्ता ने सरिता तिर्की 21-17 से हराया। झारखंड को रजत से संतोष करना पड़ा। वहीं मेंस ट्रिपल में चंदन सिंह, अभिषेक लकड़ा और प्रिंस महतो ने दिल्ली को 23-10 से हराकर कांस्य जीता है।
400 मीटर दौड़ में मेडल से चुकी फ्लोरेंस बारला 54:47 टाइमिंग के साथ रही सातवें स्थान पर
36वें राष्ट्रीय खेलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं जारी है। झारखंड की धावक फ्लोरेंस बारला फाइनल में महिला वर्ग में 400 मीटर दौड़ में सातवें स्थान पर रही।







