| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधीन झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सेलेंस फुटबॉल (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक और बालिका आयु वर्ग 16 से 22 वर्ष तक के योग्य खिलाड़ियों के लिए 8 से 28 अप्रैल तक राज्य के गुमला, चाईबासा, दुमका, गढ़वा, हजारीबाग, रांची में आयोजित चयन प्रकिया से बालक वर्ग में 113 और बालिका में 69 खिलाडियों समेत 182 खिलाडियों की राज्य स्तरीय मेघा सूची जारी किया गया है।
3 मई से विशेष प्रशिक्षण शिविर सह अंतिम चयन रांची में
सम्भावित चयनित सभी खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर सह अंतिम चयन 3 मई से 10 मई तक बिरसा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी रांची में आयोजित किया जाएगा। जिसमें अंतिम रुप से 32 बालक और 32 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।









