| रांची टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी आज देश-विदेश में परचम लहरा रहे हैं। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र अनगड़ा ब्लॉक के बोंगाई गांव की कबड्डी खिलाड़ी सपना कुमारी का चयन झारखंड की जूनियर बालिका कबड्डी टीम में हुआ है।
10 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप में ले चुकी है हिस्सा
सपना 10 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप में भाग लेने के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता बिहार के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 1 से 4 सितंबर 2022 तक हिस्सा ले रही है। सपना कुमारी के पिता छोटे किसान है और आर्थिक परेशानियों के बावजूद सपना हमेशा ही खेल में बेहतर प्रदर्शन करती रही है।
खुशी का माहौल
झारखंड टीम में चयन के बाद सपना के परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। सपना का प्रदर्शन भी इस प्रतियोगिता में बेहतर है।







