Friday, November 20, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE

गड़बड़झाला : बीके ट्रेवल्स ने फर्जी दस्तावेजों और गलत बिल के आधार पर खेल निदेशालय से 13.7 लाख रुपए का लिया भुगतान, फर्म के प्रोपराइटर बृज कुमार सिंह लेकिन नवीन सिंह ने खुद को प्रोपराइटर बता दस्तावेजों पर किए हस्ताक्षर

बीके ट्रेवल्स की GST को सरकार ने 8 मई 2023 को ही कर दिया है कैंसिल, इसके बावजूद निदेशालय से वसूल लिया GST

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
17-05-2024 @ 08:48 PM
in SPORTSJHARKHAND.com EXCLUSIVE
0 0
A A
0
जिस झारखंड में प्रत्येक तीसरा नागरिक मात्र 30 रुपए प्रतिदिन में गुजर बसर करने को विवश हो, वहां 550 VVIP/VIP और उनके सेवकों के “बड़ा भोज” पर खेल निदेशालय ने खर्च कर डाले 1.04 करोड़ रुपए
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

झारखंड एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 आयोजन के दौरान प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितता – भाग 5

झारखंड एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 के आयोजन में बीके ट्रेवल्स ने भाड़े पर गाड़ियां उपलब्ध कराई थीं। बीके ट्रेवल्स ने जो बिल खेल निदेशालय में जमा किए हैं वो शक के दायरे में हैं। सभी 27 बिल पर ना तो क्लाइंट का नाम लिखा है और ना बिल का डेट मेंशन है। लेटर पैड पर भुगतान के लिए खेल निदेशालय को जो पत्र बीके ट्रेवल्स ने लिखा है उसमें प्रोपराइटर की हैसियत से नवीन सिंह ने हस्ताक्षर किए हैं। (देखें दस्तावेज)

गड़बड़झाला : बीके ट्रेवल्स ने फर्जी दस्तावेजों और गलत बिल के आधार पर खेल निदेशालय से 13.7 लाख रुपए का लिया भुगतान, फर्म के प्रोपराइटर बृज कुमार सिंह लेकिन नवीन सिंह ने खुद को प्रोपराइटर बता दस्तावेजों पर किए हस्ताक्षर
प्रोपराइटर की हैसियत से नवीन सिंह के हस्ताक्षर

जबकि बीके ट्रेवल्स के असली प्रोपराइटर का नाम है बृज कुमार सिंह। सरकार के दस्तावेज में GST निबंधन के वक्त व्यवसाय का आधिकारिक पता इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, चौहान गेट, जोड़ा तालाब, बरियातू, रांची, 894009 दर्ज है। जब प्रोपराइटर बृज कुमार सिंह हैं तो नवीन सिंह ने खुद को प्रोपराइटर बता दस्तावेजों पर हस्ताक्षर क्यों किए ? नियमत: प्रोप्राइटरशिप फर्म में प्रोपराइटर को छोड़कर कोई भी व्यक्ति स्वयं को प्रोपराइटर बता हस्ताक्षर नहीं कर सकता। क्योंकि प्रोपराइटरशिप एक प्रकार का व्यावसायिक फर्म होता है जिसका स्वामित्व और संचालन एक ही व्यक्ति के पास होता है। जाहिर सी बात है सिर्फ कागजों की खानापूर्ति कर खेल निदेशालय से भुगतान लेने के लिए ये सब स्वांग रचा गया।

गड़बड़झाला : बीके ट्रेवल्स ने फर्जी दस्तावेजों और गलत बिल के आधार पर खेल निदेशालय से 13.7 लाख रुपए का लिया भुगतान, फर्म के प्रोपराइटर बृज कुमार सिंह लेकिन नवीन सिंह ने खुद को प्रोपराइटर बता दस्तावेजों पर किए हस्ताक्षर
बीके ट्रेवल्स के प्रोपराइटर, उनका पता और सरकार द्वारा बंद किया गया GST से जुड़ा दस्तावेज

 

सरकार ने बीके ट्रेवल्स की GST 8 मई 2023 से स्थगित कर दी, फिर भी अक्टूबर-नवंबर में खेल निदेशालय से वसूल लिया GST

सरकार ने समय पर GST रिटर्न फाइल नहीं करने के आरोप में बीके ट्रेवल्स के GST निबंधन को स्वतः संज्ञान लेते हुए 8 मई 2023 को स्थगित कर दिया था। मतलब GST से जुड़े आदान प्रदान पूर्णतः बंद कर दिए। इसके बावजूद बीके ट्रेवल्स ने गाड़ी समेत डीजल पर भी खेल निदेशालय से GST वसूल लिया। जब बीके ट्रेवल्स की GST ही स्थगित है तो ऐसे में सरकार के खाते में GST जमा भी नहीं हुई होगी।

 

भुगतान से पहले प्रॉपर क्रॉस वेरिफिकेशन नहीं किया गया

खेल निदेशालय के अधिकारियों ने बीके ट्रेवल्स का 13 लाख 69 हजार 847 रुपए का भुगतान करने से पहले दस्तावेज का क्रॉस वेरिफिकेशन कर लिया होता तो चोरी पकड़ी जाती। किसी भी स्तर पर बीके ट्रेवल्स के दस्तावेज की जांच होती तो आधा ब्लैंक पड़े बिल, डीजल पर GST समेत कई गलतियां सामने पकड़ में आ जाती लेकिन जब आंख मूंदकर भुगतान की ठान ली गई हो तो कौन रोक सकता है।

 

पता से लापता मिला बीके ट्रेवल्स

बीके ट्रेवल्स ने बिल पर अपना पता, गुप्ता मार्केट, सरदानंद रोड, महावीर चौक, अपर बाजार, पंजाब नेशनल बैंक के नीचे बताया था। जब इस पते पर sportsjharkhand.com की टीम पहुंची तो यहां बीके ट्रेवल्स नामक कोई दुकान मिली ही नहीं। मतलब पता से लापता हो चुकी है बीके ट्रेवल्स।

क्या कहते हैं बीके ट्रेवल्स के “फर्जी प्रोपराइटर” नवीन सिंह

sportsjharkhand.com ने बीके ट्रेवल्स के “फर्जी प्रोपराइटर” नवीन सिंह से बात की और बिल में क्लाइंट के नाम की जगह खाली छोड़ने, GST सरकार द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर बंद करने और प्रोपराइटर बृज कुमार सिंह की जगह नवीन सिंह के हस्ताक्षर करने संबंधी सवाल दागे। सवाल सुनने के बाद नवीन सिंह ने पहले तो बरगलाने की कोशिश की और कहा कि मैं बृज कुमार सिंह का बेटा हूं, इसलिए हस्ताक्षर किया। जब क्रॉस क्वेश्चन किए गए तो अपने CA से बात करने के बाद जवाब देने का आश्वासन दिया। दोपहर बाद नवीन सिंह टालमटोल करने लगे और सवालों से भागने लगे। उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और उलजुलुल बाते करते रहें।

Tags: Government of JharkhandHockeyHockey IndiaHockey JharkhandJharkhandJharkhand Asian Women's Hockey Championship Trophy 2023RanchiSAJHASports Authority of JharkhandSports Directorate Jharkhand
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
जिस झारखंड में प्रत्येक तीसरा नागरिक मात्र 30 रुपए प्रतिदिन में गुजर बसर करने को विवश हो, वहां 550 VVIP/VIP और उनके सेवकों के “बड़ा भोज” पर खेल निदेशालय ने खर्च कर डाले 1.04 करोड़ रुपए

कैटरिंग सर्विस में ऊषा इंटरप्राइजेज (मिर्च मसाला) बना "चिंदी चोर", जिला खेल पदाधिकारियों की रिपोर्ट से परे जाकर कर दी ओवर बिलिंग, लिया भुगतान

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In