| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
13 और 14 मई को रांची के हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में सिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल झारखंड के मेजबानी और सिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल इंडिया के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया ओपन इन्विटेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर से लगभग 700 कराटे खिलाड़ी और 50 पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। वहीं मेजबान टीम झारखंड के भी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
मेजबान टीम झारखंड के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में लोहरदगा के खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें कुल 11 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमें 6 बालिका और 5 बालक खिलाड़ी शामिल है।
जानकारी मिली है कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर सभी जिले से खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जा रहा है। ताकि मेजबान टीम का प्रदर्शन अच्छा हो सके।
चयनित खिलाड़ी
मोहन टाना भगत, सूरजमणि कुमारी, राखी कुमारी, आरम अंसारी, अशालीन अंसारी, अमृता कुमारी, रोशनी उराँव, रानी कुमारी, सूरज उराँव, खुशबू तिर्की, अंशु तिर्की शामिल हैं।







