| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के BAU ग्राउंड में मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आज सेमिफाइनल मैच खेला गया। दिन के पहले सेमीफाइन मुक़ाबले में मयूराक्षी की टीम ने कांची की टीम को 4 विकेट से हरा कर फाइनल का रास्ता साफ किया। इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मयुराक्षी के शकील अख्तर को दिया गया। दूसरे सेमीफाइल मुकाबले में स्वर्णरेखा ने दामोदर को 28 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह बनाया। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड स्वर्णरेखा टीम के राजा मेंहदी को मिला। 10 फरवरी को फाइनल मुकाबला मयूराक्षी और स्वर्णरेखा के बीच खेला जाएगा।









