| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के BAU मैदान में मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट समापन किया गया। रोमांचक मुकाबले में मयूराक्षी ने स्वर्णरेखा की टीम को 7 विकेट से हराया। टॉस जीत कर मयुराक्षी की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। फाइनल मैच में मयुराक्षी की टीम ने स्वर्णरेखा की टीम को सात विकेट से हराया। विनर और रनर टीम को निर्वतमान खेल मंत्री हफीजुल हसन, झामुमो के प्रवक्ता बटर सरदार, टाटा स्टील के अधिकारी रुना कुमार, संजय मोहन श्रीवास्तव, एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी अमित बेहरा, अडानी लिमिटेड के पंकज कुमार, जेके क्रिकेट अकादमी के निदेशक जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
मैन आफ द मैच का पुरस्कार टाटा स्टील की वरिष्ठ अधिकारी रूणा कुमार ने अमित सिंह को दिया, जिन्हें हरमू रोड स्थित टाइटन शोरूम की तरफ से स्मार्ट वॉच दिया गया और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी संजय मोहन श्रीवास्तव ने दिया राजा मेंहदी को दिया राज को भी टाइटन परिवार की ओर से स्मार्ट वॉच दिया गया। साथ ही बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार बेहरा ने राजा मेंहदी को दिया उन्हें भी टाइटन परिवार की ओर से स्मार्ट वॉच प्रदान किया गया। वहीं झामुमो के प्रवक्ता बटर सरदार ने बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार फिरोज जिलानी को दिया। वहीं झामुमो रांची जिला कमेटी की तरफ से ग्यारह हजार रुपए का पुरस्कार मैन ऑफ द मैच अमित सिंह को दिया गया। बेस्ट विकेट कीपर का पुरस्कार अमित कुमार सिंह को टाटा स्टील की वरिष्ठ अधिकारी रूना कुमार ने दिया, बेस्ट फिल्डर राकेश कुमार सिंह को टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी संजय मोहन श्रीवास्त ने दिया, बेस्ट डिसिप्लिंड टीम का पुरस्कार कांची टीम को प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन ने दिया।







