| रांची
टीम sportjharkhand.com |
कोल इंडिया और AIPSSCB के तत्वावधान में T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से MECON स्टेडियम और ऊषा मार्टिन विवि मैदान में शुरू हो रहा है। चार ग्रुप में कुल 13 टीमें भाग ले रही हैं, जिनके बीच 18 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला 17 मार्च और फाइनल मुकाबला 18 मार्च को खेला जाएगा। CCL मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान GM वेलफेयर रेखा पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन डायरेक्टर पर्सनल एच एन मिश्रा करेंगे। इस अवसर पर AIPSSCB के अधिकारी और खेल प्रबंधक आदिल हुसैन मौजूद रहे।







