मोरहाबादी मैदान में चल रही 8वीं राष्ट्रीय रेव वाॅकिंग चैंपियनशिप में रविवार को मनीष रावत ने 35 किलोमीटर वाॅक का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मनीष ने 2 घंटा 49 मिनट 14 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक तो जीता लेकिन 2022 में चीन के ताइकांग में होनेवाली विश्व रेस वाॅकिंग प्रतियोगिता की पात्रता हासिल करने से चूक गए। इसी स्पर्धा में गणपति कृष्णन ने 3 घंटा 5 मिनट 9 सेकेंड के समय के साथ रजत और विकास ने 3 घंटा 8 मिनट 45 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। 50 किमी वॉक गुरप्रीत सिंह ने 4 घंटा 59 मिनट 43 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। राम बाबू ने रजत व सागर जोशी ने कांस्य पदक जीता। U 20 बालक 10 किमी वर्ग में विश्वजीत सिंह ने 42 मिनट 15:6 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। परमजीत बीस्ट ने रजत व गुलशन ने कांस्य पदक जीता।
शनिवार को चौथी अंतरराष्ट्रीय वाॅकिंग प्रतियोगिता के दौरान 20 किलोमीटर वर्ग में प्रियंका गोस्वामी, राहुल व संदीप कुमार ने टोक्यो ओलंपिक व विश्व रेस वाॅकिंग के लिए पात्रता हासिल कर ली थी।
| एथलिटों की कमी के कारण महिला 35 किमी वाॅक कैंसिल
35 किलोमीटर वाॅक में महिलाओं की स्पर्धा को एथलिटों की कमी के कारण कैंसिल करना पड़ा। इस ग्रुप में दो मात्र दो महिलाओं ने निबंधन कराया था। प्रतियोगिता के लिए कम से 3 महिलाओं का भाग लेने की अनिवार्यता है, इसलिए आयोजकों ने स्पर्धा को कैंसिल कर दिया। वहीं पुरूषों के 35 किलोमीटर वाॅक में भी मात्र 4 एथलिटों ने ही भाग लिया।
|
8वीं राष्ट्रीय वाॅकिंग चैंपियनशिप के विजेता
35 किमी पुरूष
स्वर्ण: मनीष रावत, 2 घंटा 49 मिनट 14 सेकेंड
रजत: गणपति कृष्णन 3 घंटा 5 मिनट 9 सेकेंड
कांस्य: विकास 3 घंटा 8 मिनट 45 सेकेंड
50 किमी पुरूष
स्वर्ण: गुरप्रीत सिंह, 4 घंटा 59 मिनट 43 सेकेंड
रजत: राम बाबू 5 घंटा 10 मिनट 44 सेकेंड
कांस्य: सागर जोशी 5 घंटा 12 मिनट 9 सेकेंड
10 किमी U20 पुरूष
स्वर्ण: विश्वजीत सिंह, 42 मिनट 15:6 सेकेंड
रजत: परमजीत बिस्ट 42 मिनट 17:6 सेकेंड
कांस्य: गुलशन 44 मिनट 16:9 सेकेंड







