| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय रांची जिला पुरुष – महिला, बालक -बालिका मलखंब प्रतियोगिता 22 और 23 अप्रैल 2023 को बंगीय सांस्कृतिक परिषद विधालय, सेक्टर -2, धुर्वा, रांची के प्रांगण में आयोजित की जाएगी।
इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला सब जूनियर, जूनियर, सीनियर टीम का चयन किया जाएगा। जो मई माह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस प्रतियोगिता में रांची जिला के सभी को कोटि के मध्य/उच्च विद्यालय /महाविद्यालय /क्लब एवं ग्रामीण क्षेत्र के टीम भाग लें सकते हैं। अभी भी जिन खिलाड़ियों का प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन नहीं हुआ है, वैसे सभी खिलाड़ी 22 अप्रैल को सुबह दस बजे तक रांची जिला मलखंब संघ के प्रशिक्षक विवेक कुमार एवं संजय कुमार के पास अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
प्रतियोगिता की पूरी तैयारी कर ली गई है, अभी तक 60 बालक-बालिका अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। यह जानकारी रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय झा ने दी।







