| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के JSCA स्टेडियम में खेले जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट का चौथा मुकाबला इरफान पठान की कप्तानी वाली भीलवाड़ा किंग्स और पार्थिव पटेल की कप्तानी वाली गुजरात जॉइंट्स के बीच खेला गया। भीलवाड़ा किंग्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और गुजरात जॉइंट्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। गुजरात जॉइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भीलवाड़ा किंग्स को 173 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीलवाड़ा किंग्स 169 रन ही बना पाई, इस मैच को गुजरात ने 3 रन से जीता है।
पहली पारी
स्कोर बोर्ड


क्रिस गेल की अर्धशतकीय पारी के बदौलत रांची के JSCA स्टेडियम में खेले जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के चौथे लीग मैच में गुजरात जाएंट्स ने भीलवाड़ा किंग्स को 173 रनों का लक्ष्य दिया। बता दें कि भीलवाड़ा किंग्स ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का फैसला किया था। चौथे ओवर में जैक कालिस (14) रनो की पारी में राहुल शर्मा द्वारा रन आउट किये गए। दूसरे छोर पर क्रिस गेल ने आक्रामक पारी खेली और छठे ओवर में रायन साईडबॉटम को 25 रन जड़ कर रन गति को ओर तेज किया। आठवें ओवर तक 91 रन बना चुकी टीम को दूसरा झटका क्रिस गेल के आउट होने पर मिला।


जो कि राहुल शर्मा द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट हुये। गेल ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाया। अगले ही ओवर में जेसल करिया ने रिचर्ड लेवी (28) को आउट कर टीम को बैकफुट पर धकेल दिया (स्कोर 97/3 ) 119 के टीम स्कोर पर आईरिश बल्लेबाज केविन ओ ब्रेन (11) इस बार भी बडा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। जब शर्मा ने उन्हें अपना शिकार बनाया।


इसके बाद पार्थिव पटेल (8) के आउट होने के साथ ही आधी टीम 121 रनों पर पॅव्हिलियन लौट चुकी थी। अभिषेक झुनझुनवाला और नाबाद चिराग खुराना की 29 रनों की साझेदारी ने टीम का स्कोर 150 तक पंहुचाया। अभिषेक ने 24 रन जड़े। नाबाद चिराग खुराना (24) और रजत भाटिया (7) के साथ गुजरात जाएंट्स ने निर्धारित बीस ओवर में 172/6 रन बना कर भीलवाड़ा किंग्स को 173 रनों का लक्ष्य दिया।
दूसरी पारी
स्कोर बोर्ड
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीलवाड़ा किंग्स सात विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना पाई। भीलवाड़ा किंग की ओर से सर्वाधिक लेंडम सिमंस ने 61 गेंदों पर तीन छक्के और 12 चौकों की मदद से 99 रनों की पारी खेली। इसके बावजूद लक्ष्य से तीन रन पीछे टीम रह गई।











