Thursday, November 19, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home कहीं खंडहर न बन जाएं ये धरोहर

मेंटेनेंस के अभाव में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची में मछली मारने का बना “स्टेडियम” अंडर पास, आम लोग मछली मारने में जुटे

मछली पालन करने में जुटा JSSPS

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
11-09-2022 @ 05:41 PM
in कहीं खंडहर न बन जाएं ये धरोहर
0 0
A A
0
मेंटेनेंस के अभाव में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची में मछली मारने का बना “स्टेडियम” अंडर पास, आम लोग मछली मारने में जुटे
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print

 

रांची

चंदन भट्टाचार्य

sportsjharkhand.com EXCLUSIVE

 

खेल अकादमी और खेल विश्वविद्यालय के लिए बनाई गई झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी अब मछली पालन को प्रमोट करने में जुट गई है। सुनने में आश्चर्य लग रहा हो, लेकिन यही सत्य है। हमारी विशेष सीरीज
कहीं खंडहर न बन जाएं ये धरोहर भाग-6 की शुरूआत इस तस्वीर के साथ।

मेंटेनेंस के अभाव में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची में मछली मारने का बना "स्टेडियम" अंडर पास, आम लोग मछली मारने में जुटे
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अंडर पास में मछली मारते लोग

क्या आप फ्री में मछली मारने के शौकीन हैं ? हां तो इसके लिए आपको किसी तालाब या नदी में जाने की जरूरत नहीं है न ही मेंटेनेंस की बाट जोहते किसी स्विमिंग पुल में भी जाने की जरूरत है। चुपचाप चले आइये रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और यहां भी आपको मछली मारने के लिए एक्वेटिक स्टेडियम जाने की जरूरत नहीं है ! आश्चर्य में मत पड़िए और देखिए मछली मारते ये तीनों व्यक्ति जिस जगह पर मछली मार रहे हैं ये जगह अंडर पास कहलाती है। वही अंडर पास जब किसी बड़े आयोजन के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक ज्यादा हो तो इस अंडर पास की मदद से VVIP लोगों का आना जाना आराम से हो सके, इसलिए ये अंडर पास का निर्माण कराया जाता है। मैनहर्ट ने 2005 में जब इस मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की कल्पना की थी तो शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि ये अंडर पास 17 साल बाद रोजगार के साधन में तब्दील हो जाएगा ! लेकिन आज ये सच है कि लोग यहां मछली मार रहे हैं और स्टेडियम के रख रखाव के लिए जिम्मेवार JSSPS के अधिकारी मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपये का बजट बनाने में व्यस्त हैं। तस्वीर देखकर JSSPS के कर्णधारों को शर्म नहीं आ रही होगी लेकिन राज्य के खेलप्रेमियों के दिल पर सांप जरूरत लोट रहे हैं लेकिन इससे JSSPS और राज्य सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता।

 

किसने डाला मछली का जीरा ?

आश्चर्य कि बात है कि इस अंडर पास में सात वर्षों से जमे पानी में किसने मछली का जीरा (बीज) डाला ? जिसने भी जीरा डाला हो, कुछ लोगों के रोजगार व मनोरंजन का साधन तो उसने उपलब्ध करा दिया है। लेकिन इस मनोरंजन के पीछे छिपे कड़वे सत्य को खेल और खेल प्रशासन से जुड़े लोग कब समझ पाएंगे, ये यक्ष प्रश्न अभी तक बना हुआ है।

सात साल में एक समरसेवल पंप तक रिपेयर नहीं करा पाया JSSPS अंडर पास में पिछले सात साल से पानी जमा है और एक खराब समरसेवल के कारण ये पानी निकाला नहीं जा सका है। JSSPS के कर्ता धर्ताओं को जिसमें CCL के वर्तमान CMD पीएम प्रसाद व पूर्व CMD गोपाल सिंह भी शामिल हैं, उनको sportsjharkhand.com ने कई बार आगाह किया था कि नींव में नमी अच्छी नहीं होती इसलिए पानी का निकाला जाना अतिआवश्यक है लेकिन CCL के CMD समेत कई कनीय अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा। यही हालत मुख्य स्टेडियम के मुख्य द्वारा के पास की भी बनी हुई है लेकिन 7 साल से किसी को भी कुछ नजर नहीं आ रहा। अब अगर आपको फ्री में मछली मारना हो तो पता पता हो गया है न !

 

Tags: CCLCentral Coalfields LimitedGovernment of JharkhandJharkhand State Sports Promotion SocietyJSSPSMega Sports Complex Hotwar RanchiSAJHASports Directorate Jharkhandखेल निदेशालयखेल निदेशालय झारखंडझारखंड खेल प्राधिकरणझारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटीझारखंड सरकारमेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होटवारसाझासेंट्रल कोल्फील्डस लिमिटेड
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
पूर्वी क्षेत्र जुनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन झारखंड टीम का प्रदर्शन जारी, चार स्वर्ण के साथ कुल 21 पदक जीते

पूर्वी क्षेत्र जुनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन झारखंड टीम का प्रदर्शन जारी, चार स्वर्ण के साथ कुल 21 पदक जीते

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In