| रांची
चंदन भट्टाचार्य |
कहीं खंडहर ना बन जाएं ये धरोहर- भाग 5
कहीं खंडहर ना बन जाएं ये धरोहर भाग -5 में अंतरराष्ट्रीय मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के साइकल प्रतियोगिता के लिए तैयार किए गए वेलोड्रोम की स्थिति से आज हम आपको रूबरू कराएंगे। स्टेडियम की बदहाली की कहानी मुख्य द्वार से ही दिखने लगती है। दूर से इस स्टेडियम के साइनेज (नाम पट्टी) को देखकर आप समझ जाएंगे की इस स्टेडियम के मेंटेनेंस पर क्या खर्च हो रहा है। इस तस्वीर के साथ इस स्टेडियम से जुड़ी रिपोर्ट हम आपको दिखाने जा रहे हैं।


मेंटेनेंस का बाट जो रहा है स्टेडियम
मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स के पूर्वी छोर पर JSSPS (झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी ) कार्यालय की ओर स्थित वेलोड्रोम स्टेडियम की हालत बयां करने के लिए यह तस्वीर ही काफी है। इस स्टेडियम का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू कान्हू मुर्मू के नाम पर रखा गया है और इस स्टेडियम के आकर्षण का मुख्य केंद्र निर्माण के दौरान नाम ही था। लेकिन इस नाम में भी अब सिर्फ S DHO HO- M आधे अक्षर ही बचे हुए हैं। बाकी JSSPS के मेंटेनेंस का भेंट चढ़ गया है। स्टेडियम के अंदर की हालत इससे भी बदत्तर है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेडियम मेंटेनेंस का बाट जो रहा है। बड़े-बड़े पेड़ और झाड़ियां ने इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम को जंगल बना दिया है। मुख्य गेट साइन बोर्ड से सटे एक बड़ा भारी भरकम पेड़ ने मेन गेट को ही ब्लॉक कर दिया है। शायद संबंधित अधिकारियों को इस स्टेडियम से कोई वास्ता ही नहीं है। समय-समय पर वेलोड्रोम स्टेडियम में साइकिलिस्ट प्रैक्टिस करने जरूर पहुंचते हैं। लेकिन देश के चुनिंदा वेलोड्रोम स्टेडियम में शामिल इस स्टेडियम की हालत अच्छे तो नहीं कहे जा सकते हैं। वेलोड्रम स्टेडियम की ओर जल्द से जल्द ध्यान देने की जरूरत है वरना कहीं सही में खंडहर ना बन जाएं ये धरोहर।








15 करोड़ की लागत से तैयार हुआ था, वेलोड्रोम
गौरतलब है कि 34वें राष्ट्रीय खेल से ठीक पहले 15 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेडियम का निर्माण हुआ था। इस स्टेडियम में एक साथ 1000 दर्शक साइकिलिंग का लुप्त उठा सकते हैं। MoU के शर्तों के अनुसार CCL को CSR फंड से इस स्टेडियम की रिपेयरिंग- रिनोवेशन का काम कराना था। लेकिन सिर्फ पेंट का काम कराया गया है वो भी आधा अधूरा। जानकारी मिल रही है कि इन दिनों JSSPS के खर्च पर स्टेडियम में पेंट का काम चल रहा है।







