| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला खो – खो एसोसिएशन एवं मिशन ब्लू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय स्वर्गीय मंजू सोनी मेमोरियल रांची जिला ओपेन पुरुष-महिला खो-खो प्रतियोगिता का आज (रविवार) को समापन हुआ।
पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र लीची बागान, रांची ने कड़े संघर्षपूर्ण मैच में पे एण्ड प्ले केंद्र मोरहाबादी को 20-16 अंकों से हराकर विजेता बना। डे बोर्डिंग की ओर से कप्तान संजय कुमार, उपकप्तान विक्की लोहरा, सन्नी कुमार, शिवम कुमार एवं पे एण्ड प्ले केंद्र की ओर से कप्तान अमन तिर्की, सौरभ कुमार, दुर्गा कुमार का शानदार प्रदर्शन रहा।
जबकि महिला वर्ग में नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र रांची ने संघर्षपूर्ण मैच में मैजरेलो स्कूल, नामकुम को 21-12 अंकों से पराजित कर विजेता बनी। नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र की ओर से कप्तान सौम्या सेजल वर्मा,उपकप्तान प्रीति कुमारी, लवली कुमारी ,अलीशा कुमारी एवं मैजरेलो स्कूल की ओर से अंजलि बाड़ा,अभिलाषा कुमारी का शानदार प्रदर्शन रहा।
पूरे प्रतियोगिता महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ धावक प्रीति कुमारी , सर्वश्रेष्ठ अनुधावक अंजली बाड़ा एवं पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ धावक शिवम कुमार, सर्वश्रेष्ठ अनुधावक अमन तिर्की को पदक देकर सम्मानित किया गया।







