Tuesday, November 28, 2023
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home Volleyball

झारखंड वॉलीबॉल संघ की वार्षिक आम सभा संपन्न, वर्ष भर की प्रतियोगिताओं की रूपरेखा को दी गई मंजूरी

आर्ट ऑफ गिविंग की स्टेट यूनिट का गठन, सुबोधकांत सहाय अध्यक्ष व शेखर बोस सचिव मनोनित

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
24-09-2023 @ 01:09 PM
in Volleyball
0 0
A A
0
झारखंड वॉलीबॉल संघ की वार्षिक आम सभा संपन्न, वर्ष भर की प्रतियोगिताओं की रूपरेखा को दी गई मंजूरी
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

झारखंड वॉलीबॉल संघ (JVA) की वार्षिक आम सभा (AGM) रविवार को पुराने विधानसभा परिसर स्थित सभागार में संपन्न हुई। AGM के दौरान वर्ष 2023-24 के दौरान आयोजित होनेवाली सभी प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय की गयी और प्रतियोगिता स्थल का चयन पर मुहर भी लगाई गई। AGM के दौरान कोषाध्यक्ष उत्तम राज ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का अंकेक्षित रिपोर्ट पेश किया। सचिव शेखर बोस ने वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष रखी। दोनों ही रिपोर्ट को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। AGM की अध्यक्षता संघ के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय ने की जबकि इस अवसर पर विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, सचिव शेखर बोस, कोषाध्यक्ष उत्तम राज समेत बड़ी संख्या में झारखंड वॉलीबॉल संघ से जुड़े रेफरी, कोच व पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

2023-24 में यहां होंगी प्रतियोगिताएं

मिनी U 14 : रामगढ़

सब जूनियर U 16 : लातेहार

जूनियर U 18 : बोकारो

यूथ U 21 : गढ़वा

सीनियर : पलामू

 

आर्ट ऑफ गिविंग के स्टेट व डिस्ट्रिक्ट यूनिट का गठन

झारखंड वॉलीबॉल संघ की वार्षिक आम सभा संपन्न, वर्ष भर की प्रतियोगिताओं की रूपरेखा को दी गई मंजूरी

खेल, खिलाड़ियों व गरीब बच्चों की मदद के लिए पुराने विधानसभा परिसर में आयोजित बैठक के दौरान आर्ट ऑफ गिविंग की झारखंड शाखा का गठन किया गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को झारखंड शाखा का अध्यक्ष, शेखर बोस को सचिव और निशिकांत पाठक को कन्वेनर मनोनित किया गया है। ये संस्था खेल और खिलाड़ियों को निःशुल्क खेल सामग्रियां उपलब्ध कराएगी। पहली बैठक में सभी जिलों को दो दो बॉल और नेट उपलब्ध कराए गए। पता हो कि KITT और KISS के फाउंडर व ओडिसा से सांसद डॉ अच्युता सामंता आर्ट ऑफ गिविंग के फाउंडर हैं। आर्ट ऑफ गिविंग अभी 102 देश में अपने ऑफिस के माध्यम से सेवा का काम कर रही है।

Tags: AGMArt of GivingJharkhand Vollyball Associationआर्ट ऑफ गिविंगझारखंड वॉलीबॉल संघ
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट : त्रिपुरा को 5-0 से रौंद सेमीफाइनल में झारखंड

सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट : त्रिपुरा को 5-0 से रौंद सेमीफाइनल में झारखंड

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता : पुरुष और महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता : पुरुष और महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

November 28, 2023
बिना बाजुओं की तीरंदाज शीतल देवी विश्व की नंबर एक तीरंदाज बनीं

बिना बाजुओं की तीरंदाज शीतल देवी विश्व की नंबर एक तीरंदाज बनीं

November 28, 2023

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In