| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मेगा स्पोर्ट्स परिसर स्थित झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (JSSPS) के गर्ल्स हॉस्टल में ताइक्वांडो की एक बालिका खिलाड़ी कल्पना ने मंगलवार की रात आत्महत्या कर ली। इस मामले को लेकर परिजन काफी आक्रोशित हैं। बुधवार की अहले सुबह परिजन JSSPS हॉस्टल और रिम्स पहुंचे। शव को देखते ही परिजन काफी आक्रोशित हो गए। परिजन JSSPS की कार्यप्रणाली से काफी आहत दिखे और उनका आरोप है कि इसी अकर्मण्यता के कारण बालिका हॉस्टल परिसर में इस तरह की घटनाएं घट रही है। JSSPS में ना तो कैडेट्स की काउंसलिंग के लिए कोई शिक्षक है और ना ही बच्चों की देखभाल सही तरीके से हो पा रही है। कल्पना के परिजनों ने मेडिकल टीम गठित कर पोस्टमार्टम करने की मांग की है। इसके बाद रिम्स परिसर में JSSPS के पदाधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और पुलिसिया कार्रवाई की गई।
देखें वीडियो….
JSSPS पर नकेल कसा जाएगा – खेल मंत्री
इस पूरे मामले को लेकर जब खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी से sportsjharkhand. com की टीम ने सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि सरकार के संज्ञान में मामला आया है। इस मामले पर कार्रवाई भी होगी, FIR दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही JSSPS पर भी नकेल कसा जाएगा।







