| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 24वीं सीनियर झारखंड राज्य पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। इसमें पुरुष में 150 अंक और महिला वर्ग में 195 अंक के साथ जेएसएसपीएस की टीम चैंपियन बनी। फ्री स्टाइल पुरुष में साहेबगंज की टीम 150 अंक के साथ पहले, बोकारो 100 अंक के साथ दूसरे और रांची 95 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। ग्रीको रोम स्टाइल पुरुष में 150 अंक के साथ जेएसएसपीएस, 125 अंक के साथ कोडरमा दूसरे स्थान पर और 90 अंक के साथ बोकारो तीसरे स्थान पर। फ्री स्टाइल महिला में जेएसएसपीएस 195 अंकों के साथ पहले, गुमला 110 अंक के साथ दूसरे और दुमका 70 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने खिलाड़ियों को पदक और सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस अवसर पर हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, बबलू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।







