sportsjharkhand.com टीम
रांची। सबकुछ ठीक रहा तो 15 नवंबर तक JSSPS को दो नए कोच मिल सकते हैं। sportsjharkhand.com टीम को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्क्रूटनी के बाद मात्र दो आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। एथलेटिक्स और ताइक्वांडो से तय मापदंड पर एक-एक प्रशिक्षक साक्षात्कार के लिये क्वालीफाई करने में कामयाब रहे हैं। एथलेटिक्स में सेना के रिटायर्ड अधिकारी ए के मैथ्यू और ताइक्वांडो में सृष्टि को साक्षात्कार के लिए आगामी 26 अक्टूबर को बुलाया गया है। यह तय माना जा रहा है कि दोनों ही आवेदक सभी मापदंडों पर खरे उतरते हैं तो 15 नवम्बर तक उन्हें JSSPS ज्वाइन करने का ऑफर दिया जाएगा।
JSSPS अप्रैल से 7 और अकादमी खोलने जा रहा है और उसके पास अभी तक मात्र दो ही प्रशिक्षक हैं, तीरंदाज़ी और कुश्ती के। दो और प्रशिक्षक मिल जाने के बाद इनकी संख्या चार हो जायेगी। अब JSSPS बाकी बचे खेलों के लिए कम अनुभवी सहायक प्रशिक्षकों की नियुक्ति पर गंभीरता से विचार कर रहा है क्योंकि 4-4 बार आवेदन मंगाने के बावजूद प्राशिक्षक नहीं मिल रहे हैं।







