| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के JSCA स्टेडियम में 23 से 27 फरवरी तक भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच को लेकर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुक्रवार से शुरू होगी। क्रिकेट प्रेमी दोपहर 12 बजे से पेटीएम ऐप और Insider.in पर टिकट खरीद सकतें हैं। ऑनलाइन खरीदे गए टिकट 20 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से स्टेडियम के पश्चिमी गेट पर जाकर लेना होगा। एक व्यक्ति अधिक से अधिक 6 टिकट ही खरीद सकता है। और टिकट काउंटर से टिकट लेते समय उसी व्यक्ति का फोटो पहचान पत्र जरूरी है। जिसने टिकट बुक किया हो।
वहीं ऑफ़लाइन टिकट पश्चिमी गेट पर बने टिकट काउंटर पर 20 से 22 फरवरी तक सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक उपलब्ध होंगे। जहां चार काउंटर की व्यवस्था होगी। बताते चलें कि 23 से 27 फरवरी तक मैच के दौरान भी टिकटों की बिक्री जारी रहेगी। हालांकि इसके लिए एक ही काउंटर की व्यवस्था होगी।







