| रांची |
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) इंस्टीट्यूशनल लीग T 20 प्रतियोगिता शनिवार से रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम के मुख्य ग्राउंड और ओवल ग्राउंड में शुरू हो रही है। प्रतियोगिता में इस वर्ष मात्र 8 टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप A : MECON, SAIL, रैमसन डेवलेपर्स और गुरुदेव प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन
ग्रुप B : SERSA चक्रधरपुर, रुंगटा माइंस, RSB ट्रांसमिशन और मिश्रीलाल जैन ग्रुप
पता हो कि पिछले वर्ष प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया था और मुकाबले 28 मई से 5 जून तक रांची, जमशेदपुर और चाईबासा में खेले गए थे।
इस वर्ष टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, नाग मोटर्स और पवन ऑटो इंडस्ट्रीज ने किया किनारा
इस वर्ष की प्रतियोगिता का आयोजन सिर्फ और सिर्फ रांची में हो रहा है। पिछले वर्ष ग्रुप A की सभी टीमों टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, नाग मोटर्स और पवन ऑटो इंडस्ट्रीज ने प्रतियोगिता से किनारा कर लिया है। पिछले वर्ष के ग्रुप B को इस वर्ष ग्रुप A और पिछले वर्ष के ग्रुप C को इस वर्ष ग्रुप B बनाकर 24 से 28 मई तक लीग सह नॉक आउट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि प्रतियोगिता का आयोजन सिर्फ रांची में होने की वजह से जमशेदपुर की चार टीमों ने खुद को प्रतियोगिता से इस वर्ष अलग कर लिया है।







