| रांची |
रांची के JSCA अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने टिकटों के दाम 250 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। सबसे महंगी टिकट 18,000 रुपए की होगी जबकि सबसे सस्ती टिकट 1600 रुपए की होगी। सोमवार की रात जारी विज्ञप्ति के अनुसार JSCA ने टिकटों की जो दर तय की है, उसमें 30 नवंबर 2025 को हुए ODI की तुलना में 128 प्रतिशत से लेकर 250 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी दिख रही है। सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी एम एस धौनी पवेलियन के डोनर्स एनक्लोजर के टिकटों में की गई है। पिछले मैच में जो टिकट 1600 रुपए में उपलब्ध था, इस बार उसकी कीमत 250 प्रतिशत बढ़ाते हुए 4000 रुपए कर दी गई है। वहीं 128.57 प्रतिशत की सबसे कम बढ़ोत्तरी अमिताभ चौधरी पवेलियन के हॉस्पिटैलिटी बॉक्स के दर में की गई है, पिछली बार 7000 रुपए में मिलनेवाला टिकट इस बार 9000 रुपए का मिलेगा।
प्रत्येक कैटेगरी के टिकट दरों में इतने प्रतिशत की वृद्धि हुई
Wing A – अपर टियर – 2,000 रुपए – बढ़ोत्तरी 153.84 प्रतिशत
Wing A – लोअर टियर – 3,000 रुपए – बढ़ोत्तरी 187.5 प्रतिशत
Wing B – अपर टियर – 2,500 रुपए – बढ़ोत्तरी 147.05 प्रतिशत
Wing B – लोअर टियर – 3,500 रुपए – बढ़ोत्तरी 159 प्रतिशत
Wing C – अपर टियर – 2,000 रुपए – बढ़ोत्तरी 153.84 प्रतिशत
Wing C – लोअर टियर – 3,000 – रुपए बढ़ोत्तरी 187.5 प्रतिशत
Wing D – अपर टियर – 2,500 रुपए – बढ़ोत्तरी 131.57 प्रतिशत
Wing D – लोअर टियर – 3,000 रुपए – बढ़ोत्तरी 150 प्रतिशत
अमिताभ चौधरी पवेलियन
प्रीमियम टेरेस – 4,500 रुपए – बढ़ोत्तरी 187.5 प्रतिशत
प्रेसिडेंट एनक्लोजर – 18,000 रुपए – बढ़ोत्तरी 150 प्रतिशत
हॉस्पिटैलिटी बॉक्स – 9,000 रुपए – बढ़ोत्तरी 128.57 प्रतिशत
कॉरपोरेट बॉक्स – 8,000 रुपए – बढ़ोत्तरी 133.33 प्रतिशत
कॉरपोरेट लाउंज – 15,000 रुपए – बढ़ोत्तरी 150 प्रतिशत
महेंद्र सिंह धौनी पवेलियन
लक्जरी पार्लर – 10,000 रुपए – बढ़ोत्तरी 133.33 प्रतिशत
डोनर्स एनक्लोजर – 4,000 रुपए – बढ़ोत्तरी 250 प्रतिशत
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और BCCI के नियमों के प्रतिकूल जाकर JSCA ने 5 प्राइम लोकेशन के 2009 टिकट रखे रिजर्व
JSCA ने टिकटों की कैटिगरी और दर जारी की है उसमें अमिताभ चौधरी पवेलियन के डायमंड एनक्लोजर के 350 टिकट, प्लैटिनम एनक्लोजर के 400, महेंद्र सिंह धौनी पवेलियन के मेंबर्स एनक्लोजर के 1259 टिकट की दर नहीं जारी की गई है। मतलब साफ है कि इन 5 प्राइम लोकेशन की सभी 2009 टिकटें JSCA ने खुद के लिए रिजर्व रखी है। ये सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और BCCI के निबंधित बायलॉज का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है। नियमों के अनुसार प्रत्येक कैटेगरी में अधिकतम 10 प्रतिशत टिकट ही पास के तौर पर वितरित की जा सकती हैं। प्राइम लोकेशन की पांच कैटेगरी की सभी टिकटों को रिजर्व रखने का आशय यही है कि JSCA इन्हें पास के तौर पर बांटेगा। तय नियमों के अनुसार JSCA 3958 पास का ही वितरण कर सकता है। पता हो कि JSCA सर्वोच्च न्यायालय में कई विषयों पर अवमाननावाद का सामना कर रहा है। नंदू पटेल की शिकायत पर दर्ज अवमाननावद की सुनवाई 21 अक्टूबर को होनी है।







