झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) का चुनावी बिगुल 2 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर फूंक दिया जाएगा। JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में 2 अप्रैल को आसन्न सत्र 2025-28 के चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी के नाम पर आधिकारिक मुहर लगेगी। JSCA के नियमों के तहत निर्वाची पदाधिकारी का चयन चुनाव से 28 दिन पहले करने की बाध्यता है। सत्र 2022-25 का चुनाव 1 मई 2022 को हुआ था, ऐसे में ये लगभग तय है कि इस बार भी चुनाव 1 मई को ही होगा।
अखिलेश झा गुट ने जिला क्रिकेट संघ के सचिवों की बैठक बुलाई
चुनाव की घोषणा से पहले ही रणनीति तय करने के लिए अखिलेश झा ग्रुप ने 2 अप्रैल को 11 बजे जिला क्रिकेट संघों की बैठक बुलाई है। बैठक में विरोधी खेमेवाले जिला संघों को आमंत्रित नहीं किया गया है।







