| रांची
टीम sportsjharkahnd.com |
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के पूर्व उपाध्यक्ष व हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह का गुरुवार को दिल्ली के AIMS में निधन हो गया। संजय सिंह पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे और तबियत खराब होने के बाद AIMS में पिछले कई सप्ताह से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। संजय सिंह के निधन पर JSCA से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों और खिलाड़ियों ने दुःख व्यक्त किया है।







