sportsjharkhand.com
रांची
पूर्व क्रिकेट प्रशासक और वित्त मंत्री अरुण जेटली की BCCI को सुप्रीम कोर्ट से टकराव से दूर रहने के सलाह के 24 घंटे के अंदर BCCI के राज्य खेल संघों में हजारों करोड़ रुपये के वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ है। रिपब्लिक चैनल पर डेलॉयट रिपोर्ट के खुलासे के बाद ये साफ हो गया है कि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने स्टेडियम निर्माण के लिए टेंडर दिए जाने में अनियमितता बरती गई। रिपोर्ट में JSCA में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता पकड़ी गई है। डेलॉयट की रिपोर्ट में झारखंड समेत कई राज्य खेल संघों को स्टेडियम निर्माण में बरती गई अनियमितता का दोषी पाया है। JSCA स्टेडियम में हुई वित्तीय अनियमितता के आरोप पहले से ही लगते आ रहे हैं, 75 करोड़ के बजट को लगभग 300 करोड़ तक पहुंचाने का आरोप सेव स्पोर्ट्स झारखंड संस्था लगाती रही है।
चैनल ने BCCI द्वारा नियुक्त की गयी एजेंसी डेलॉयट की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया है। पता हो कि BCCI के तत्कालीन अध्यक्ष व ICC अध्यक्ष शशांक मनोहर ने डेलॉयट कंपनी को राज्य क्रिकेट संघों के ऑडिट का ज़िम्मा सौंपा था। डेलॉयट ने फरवरी 2017 में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में झारखंड समेत हैदराबाद, ओड़िसा, गुजरात, NCA, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, मुम्बई, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्य संघों ने करोड़ों के घपले-घोटाले सामने आए हैं।
क्या इस घोटाले पर विजय गोयल करेंगे कार्रवाई ?
घोटाले को लेकर चर्चा का बाज़ार पहले से ही गर्म है लेकिन कार्रवाई नही हो रही। इसके पीछे बड़े-बड़े राजनीतिक मठाधीशों का होना है। IOA में सुरेश कलमाड़ी और चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनने के बाद सीना ठोककर कार्रवाई करने वाले खेल मंत्री विजय गोयल इस मसले पर क्या करते हैं ? अपने अध्यक्ष व सांसद के खिलाफ आवाज़ उठती है या नही ? देखना- जानना रोचक होगा।
हमारे आरोपों को डेलॉयट की रिपोर्ट ने सही ठहराया है। JSCA में हुई करोड़ों की वित्तीय अनियमितता के आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो।
सुनील कुमार सिंह







