Sunday, November 22, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home Sports News

JSCA महेंद्र सिंह धौनी को लाइफ मेंबर मानने से कर रहा इनकार

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
30-01-2020 @ 12:24 PM
in Sports News
0 0
A A
0
JSCA महेंद्र सिंह धौनी को लाइफ मेंबर मानने से कर रहा इनकार
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) अपने 85 वर्ष के इतिहास में सबसे सफल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी को लाइफ मेंबर (आजीवन सदस्य) मानने को तैयार नहीं दिख रहा। ये हम नहीं JSCA की आधिकारिक वेबसाइट कह रही है। JSCA की वेबसाइट www.cricjharkhand.org धौनी को अभी भी मानद सदस्य ही बता रही है (देखें तस्वीर) जबकि कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (CoM) ने 27 सितंबर 2019 को ही ये फैसला ले लिया था कि धौनी अब मानद नहीं बल्कि आजीवन सदस्य होंगे। CoM के निर्णय पर आम सभा (AGM) की मुहर भी 31 अक्टूबर 2019 को जमशेदपुर में लगा दी गई लेकिन आधिकारिक वेबसाइट है कि मानती ही नहीं। CoM ने महेंद्र सिंह धौनी के नाम पर साउथ पवेलियन का नामकरण किया था लेकिन रांची में रहने के बावजूद धौनी उस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बने थे। पाठकों को ये पता हो कि ये वही वेबसाइट है जिसने पूर्ववर्ती अध्यक्ष के संदेश को भी अपलोड करने से इनकार कर दिया था। दरअसल वेबसाइट के संचालन के लिए जिम्मेवार रिमोट कंट्रोल संस्था के एक प्रभावशाली शख्स के पास एहसान की एवज में गिरवी रखी हुई है।


 

मीडिया में खबरें सुर्खियां बनी तब धौनी बनाए गए थे लाइफ मेंबर

सितंबर 2019 में चुनाव के दौरान JSCA में महेंद्र सिंह धौनी के आजीवन सदस्य/वोटर नहीं होने की खबरें इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया की सुर्खियां बनी। उसके बाद भारी दवाब में 22 सितंबर को निर्वाचित हुई कमिटी ने 27 सितंबर को ये निर्णय लिया था। निर्णय को 9 माह 12 दिन गुजर गए लेकिन महेंद्र सिंह धौनी का नाम आज तक आजीवन सदस्यों की सूची में जगह नहीं बना पाया। पिछले कई दशकों की कार्यप्रणाली को देखते हुए कारण जानना ज्यादा कठिन नहीं है।


 

वेबसाइट पर लाइफ मेंबर की नई लिस्ट को ना, टेंडर डॉक्यूमेंटस को हां

22 सितंबर 2019 को CoM की मंजूरी व 31 अक्टूबर 2019 को AGM की हां के बावजूद JSCA की वेबसाइट पर अब तक नई सूची अपलोड नहीं हो पाई है। दूसरी ओर 12 जनवरी से 4 मार्च 2020 के बीच 14 टेंडर डॉक्यूमेंटस अपलोड हुए हैं। JSCA की प्राथमिकताएं क्या हैं, ये बताने की ज़रूरत नहीं। 11 दिसंबर 2019 को संबद्धित सदस्यों की अपडेटेड सूची भी अपलोड हो गई लेकिन आजीवन सदस्यों की संशोधित सूची अबतक अपलोड नहीं हो पाई। पता हो कि इस दौरान वेबसाइट के कई फीचर में बदलाव किया गया और कई नए कंटेंट अपलोड किए गये लेकिन…


 

मानद व आजीवन सदस्य में अंतर

JSCA के संविधान के अनुसार मानद सदस्यों को न तो चुनाव लड़ने का अधिकार है न ही मतदान करने का अधिकार। जबकि आजीवन सदस्य दोनों अधिकारों से लैस।


 

JSCA संविधान में पारदर्शिता की बात करता है लेकिन व्यवहारिकता में नहीं

JSCA का संविधान के आर्टिकल 33 (i) कहता है कि संविधान की कॉपी, नियम-कानून और अन्य रेसोल्यूशन व ऑर्डर संस्था की वेबसाइट पर दर्ज रहेंगे। लेकिन महेंद्र सिंह धौनी को आजीवन सदस्य बनाए जाने संबंधी कोई भी रेसोल्यूशन वेबसाइट पर दर्ज नही है।

Article 33 (i) कहता है कि

The Memorandum of Association, Rules and Regulations and all other resolutions, orders and memorandum of the Association shall be available on the Website of the association.

 


 

 

सबा करीम समेत कई पूर्व खिलाड़ी JSCA से किए जा चुके हैं तड़ीपार

JSCA और पूर्व क्रिकेटरों के बीच रिश्ता अब तक 36 का ही रहा है। पिछले डेढ़ दशक के दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व BCCI में वर्षों से क्रिकेट प्रशासन से जुड़े सबा करीम, स्व. रमेश सक्सेना, रणधीर सिंह व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर प्रदीप खन्ना, आदिल हुसैन समेत कई पूर्व क्रिकेटरों की आजीवन सदस्यता येन-केन-प्रकारेण खत्म कर दी। किसी पर मिसकंडक्ट का मामला बनाया गया तो किसी को अनुपस्थिति के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया। समय-समय पर झुकने की लचक देखकर चुनिंदा क्रिकेटरों को कुछ जिम्मेवारियां दी जाती रही हैं।


 

वेबसाइट मेंटेन्स पर प्रति वर्ष 12999 रुपये खर्च करता है JSCA

JSCA के वित्तीय दस्तावेज़ बताते हैं कि वर्ष 2017-18 व 2018-19 में वेबसाइट का संचालन कर रही कंपनी बिज़नेस अहेड को 25,998 रुपये का भुगतान किया गया है। दोनों वित्तीय वर्ष के दौरान 12999 रुपये का भुगतान किया गया है। सूचना-प्रौद्योगिकी के इस दौर जहां सूचनाएं स्मार्ट फोन से सेकंड भर में लाखों लोगों तक पहुंच जाती हैं। वहीं JSCA की सूचना-प्रौद्योगिकी की घड़ी 9 माह 12 दिन से बंद पड़ी है।

Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
महेंद्र सिंह धौनी की आजीवन सदस्यता मामले पर गलतबयानी कर रहे हैं JSCA सचिव

महेंद्र सिंह धौनी की आजीवन सदस्यता मामले पर गलतबयानी कर रहे हैं JSCA सचिव

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In