Sunday, November 22, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home Sports News

JSCA का अंकगणितीय तिलिस्म, 659 – 26 + 17 = 663 !

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
21-01-2020 @ 12:22 PM
in Sports News
0 0
A A
0
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print

sportsjharkhand.com टीम

रांची

खेल संघों और नियमों का छत्तीस का आंकड़ा है, संभवतः इसलिए सर्वोच्च न्यायालय से लेकर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करने की नौबत आयी है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) इससे अछूता नहीं है। गुमला में रविवार को एजीएम हुआ, एजीएम में सभी सदस्यों को वार्षिक रिपोर्ट सौंपी गयी। यह रिपोर्ट JSCA की कारगुजारियों, कार्यप्रणाली और अपारदर्शिता को बताने के लिए काफी है। कारगुजारियों की लंबी फेहरिस्त में से आज चर्चा आजीवन सदस्यों की सूची की।

2015-16 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार JSCA में 659 आजीवन सदस्य थे। वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार इनमें से तीन सदस्यों एस एन चटर्जी, समर कुमार बोस और रवीन्द्र नाथ मुखर्जी अब इस दुनिया मंे नहीं रहे। इसके अलावा 5 सदस्यों प्रवीण कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, प्रवीण देवघरिया, सरोज सिंह और पी शशिधरण को मिस्कंडक्ट का दोषी पाकर बाहर कर दिया। इसके अलावा 18 अन्य आजीवन सदस्यों का नाम भी सूची से हटा दिया गया लेकिन क्यों और कैसे इसकी जानकारी वार्षिक रिपोर्ट में कहीं दर्ज नहीं है। 2015-16 में 659 सदस्यों में से कुल मिलाकर 26 आजीवन सदस्य (3 की मौत + 5 मिस्कंडक्ट + 18 अज्ञात) को बाहर का रास्ता दिखाया गया। तो सदस्यों की संख्या 633 हो गयी।

सीता मईया की ननद को ढूंढते-ढूंढते 17 आजीवन सदस्य जुड़े

2016-17 में अपने अनूठे प्रयोग के तहत JSCA ने 50 नए सदस्य बनाने की महत्वकांक्षी योजना पर काम किया और परीक्षा देकर सीता मईया की ननद का नाम ढूंढते-ढूंढते 17 लोगों ने JSCA की आजीवन सदस्यता हासिल कर ली। इससे आजीवन सदस्यों की संख्या 633 + 17 = 650 हो गयी। लेकिन यहीं अंकगणितीय मिस्टर किंकर्तव्यविमुढ़ तिलिस्म हो गया और 2016-17 की सूची 650 की बजाय 663 पर पहुंच गयी। इस तरह के अंकगणितीय तिलिस्म से बोडमास का फार्मूला भी सकते में आ गया !

अंकगणितीय तिलिस्म से पैरवी पुत्रों का फायदा

sportsjharkhand.com ने जब पूरे मामले की पड़ताल कि तो पता चला कि इस अंकगणितीय तिलिस्म का फायदा पैरवीपुत्रों को ज्यादा हुआ है। पूर्व संासद, पूर्व एडीजी और राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के काबिल पुत्र रोहित वी उरांव और अमिताभ चैधरी के खासमखास और रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एन होदा के सुपुत्र जावेद असरफ का नाम अचानक ही आजीवन सदस्यों की सूची में शामिल हो गया। इसके अलावा झारखंड पुलिस में कार्यरत एडीजी बीबी प्रधान का नाम भी नए सदस्यों में शामिल हो गया।

5 लगातार बैठक में अनुपस्थित रहने वाले हो जाते हैं बाहर

JSCA के नियमों के अनुसार जो भी आजीवन सदस्य लगातार पांच बैठकों से अनुपस्थित रहते हैं उनकी सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है। संभव है कि 18 सदस्यों में कुछ सदस्यों के साथ यह नियम लागू होते हों लेकिन sportsjharkhand.com की जांच इसे झूठलाने के लिए काफी है।

क्या कहते हैं बगैर कारण बताए निकाले गए 18 सदस्य 

आएं… हमको निकाल दिया… कब ? काहे ?: नंदकिशोर गौतम

बोकारो के रहनेवाले नंदकिशोर गौतम 2015 देवघर एजीएम और 2016 JSCA रांची एजीएम में मौजूद थे। देवघर एजीएम में 184वें और रांची एजीएम में 315वें नंबर पर उनका नाम दर्ज है। फिर उन्हें क्यों निकाला गया ? यही सवाल जब हमने नंदकिशोर से पूछा तो वे भी किंकर्तव्यविमुढ़ हो गए और हमसे ही पूछ डाला हमको निकाल दिया कब और काहे ? मुझे तो कोई नोटिस भी नहीं मिला। पीएन सिंह या किसी और से खराब संबंध होने संबंधी प्रश्न को टालते हुए मीटिंग में होने का बहाना बनाकर नंदकिशोर गौतम ने फोन काट दिया।

नंदकिशोर गौतम अकेले ऐसे सख्स नहीं हैं जिन्हें निकाले जाने का कारण अज्ञात है। जमशेदपुर के देव नारायण राय भी देवघर की बैठक में मौजूद थे और उनका नाम 186वें नंबर पर दर्ज है। उनसे संपर्क करने की काफी कोशिश की गयी लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

बुखार छोड़ा देंगे… आजीवन सदस्य हैं, ऐसे कैसे निकाल देगा: आरपी सिंह 

टिस्को में 40 साल की नौकरी के बाद छपरा में रह रहे आर पी सिंह से जब हमने कारण जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो बुखार छोड़ा देंगे अमिताभ एंड कंपनी का… आजीवन सदस्य हैं, ऐसे कैसे निकाल देगा। उन्होंने यह माना कि वे काफी दिनों से एजीएम में नहीं गए हैं, लेकिन उनके पास कंप्लीमेंट्री पास आते रहे हैं। पता हो कि 2006 बोकारो में हुए हाई प्रोफाइल जेएससीए के चुनाव में आरपी सिंह उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी थे।

हटाए और निकाले गए कुल सदस्य: 26

मौत के कारण: एस एन चटर्जी, समर कुमार बोस और रवीन्द्र नाथ मुखर्जी

मिस्कंडक्ट: प्रवीण कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, प्रवीण देवघरिया, सरोज सिंह और पी शशिधरण

अज्ञात कारण: सुबेन्द्र कुमार बोहरा, अमिताभ चक्रवर्ती, राजीव सिंह दुग्गल, नंदकिशोर गौतम, बीएन घोष, आर सी घोष, सिद्धार्थ जैन, जय कमानी, हिम्मतलाल नरेश मकानी, ज्ञानेन्द्र प्रताप, देव नारायण राय, गौरीशंकर राय चैधरी, असीत कुमार सेनगुप्ता, हेमंत संघारी, अजय कुमार सिंह, आरपी सिंह, गोपालजी तिवारी और जयप्रकाश सिंह विरधी।

जोड़े गए कुल सदस्य: 30 

अभिजीत घोष, अजीत कुमार सिंह, अमित एकलव्य, अमित कुमार सिंह, अमित लखोटिया, अमृतांशु प्रसाद, अनवरूल हक, अरूण श्रीवास्तव, बीबी प्रधान, चंद्रजीत मुखर्जी, चंद्रशेखर किंगर, डाॅ प्रकाश कुमार सहाय, डाॅ राहुल सहाय, जावेद अशरफ, कन्हैया कुमार, मनीष रस्तोगी, नीरज कुमार सिंह, नीतीश कुमार निशांत, पद्म कुमार जैन, प्रसुन्न सेनगुप्ता, राहुल झा, रजनीश कुमार, राकेश द्विवेदी, रश्मि प्रसाद, रोहित वी उरांव, सबीता महतो, सव्यसाची पटनायक, नंद किशोर सिंह और विक्रम सिंह।

Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post

इंग्लैंड में थे बाॅबी, इसलिए पिंटू दा ने किया हस्ताक्षर !

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In