sportsjharkhand.com टीम
रांची
बुधवार को स्क्रूटनी के बाद झारखंड ओलंपिक संघ (JOA) के नए सत्र 2017-21 के लिए 22 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं जबकि महासचिव के एक पद के लिए दो, सहायक सचिव के आठ पदों के लिए नौ और कमिटी सदस्य के 10 पदों के लिए 11 उम्मीदवारों के पर्चे सही पाए गए हैं। वरीय उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार ज़ुबैर आलम और अतिरिक्त सचिव पद के उम्मीदवार आमिर हाशमी का नामांकन तकनीकी रूप से अयोग्य पाया गया। इन दोनों के नामांकन रद्द होने से वरीय उपाध्यक्ष और अतिरिक्त सचिव पद पर अन्य सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
निर्विरोध निर्वाचित होनेवालों में अध्यक्ष पद पर आर के आनंद, वरीय उपाध्यक्ष के छह पदों पर मधुकांत पाठक, प्रतुलनाथ शाहदेव, हरभजन सिंह, गुलाम रब्बानी, बी एन मिश्रा और अनिल कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष के आठ पदों पर राजीव रंजन मिश्रा, के प्रभाकर राव, उत्तम चंद, रशीद खान, ब्रज किशोर मिश्रा, बिजय कुमार पुरी, शिव कुमार पांडेय और सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष के एक पद पर शिवेंद्रनाथ दुबे और अतिरिक्त सचिव के छह पद पर बिपिन कुमार सिंह, के के सिंह, बरूण कुमार, चंद्रदेव सिंह, शैलेन्द्र पाठक और ज्ञानेंद्र नारायण शामिल हैं।
इन पदों के लिए एक-एक उम्मीदवार ज़्यादा
महासचिव (1 पद) : विशाल शर्मा व एस एम हाशमी।
सहायक सचिव (8 पद) : आशीष कुमार, सिकंदर महतो, फ़िरोज़ खान, राजेन्द्र प्रसाद, नितेश नाथ शाहदेव, सावित्री पूर्ती, जॉर्ज लकड़ा, संजेश मोहन ठाकुर व ज़ैनुल अबेदीन।
कमिटी सदस्य (10 पद) : राकेश सिंह, संजय त्रिपाठी, दशरथ महतो, रणबीर सिंह, मो हेजाज़ असदक, आलोक कुमार मिश्रा, रोहित कुमार सिंह, निशिकांत पाठक, शैलेन्द्रनाथ दुबे, उदय साहु व जॉर्ज लकड़ा।
भाई-भतीजावाद का दावा खोखला साबित
JOA ने चुनाव पूर्व सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया था कि नई कमेटी भाई-भतीजावाद से मुक्त रहेगी। लेकिन स्क्रूटनी के बाद ये लगभग तय है कि वरीय उपाध्यक्ष के अनुज निशिकांत पाठक और निर्विरोध निर्वाचित कोषाध्यक्ष शिवेंद्रनाथ दुबे के अनुज शैलेंद्रनाथ दुबे में से कम से कम एक भाईयों की जोड़ी कमेटी में ज़रूर रहेगी। आमिर हाशमी का नामांकन रद्द हो गया वरना ये संख्या बढ़नी तय थी।