| रांची |
झारखंड के पार्थ सिंह ने 19वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10.68 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया है। बिहार के प्रिंस कुमार ने 10.84 सेकंड के साथ रजत और महाराष्ट्र के आदि पुजारी ने 10.99 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता। पार्थ की सफलता पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के प्रशिक्षक, प्रशासक और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।







