| रांची |
6 जून से 10 जुलाई 2025 तक अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग एवं अंतरराष्ट्रीय एक्स्पोज़र टूर्नामेंट के लिए भारतीय साइक्लिंग टीम जर्मनी और फ्रांस के दौरे पर रहेगी। इस टीम में झारखंड के स्टार स्प्रिंट राइडर साइक्लिंग खिलाड़ी सरिता कुमारी एवं आमिर रियाज भी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी अगले एक माह तक जर्मनी और फ्रांस में ट्रेनिंग और एक्स्पोज़र टूर्नामेंट में भाग लेंगें। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर झारखंड साइक्लिंग संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरिता एवं आमिर को शुभकामनाएं दी हैं।







