| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
इस चैंपियनशिप के लीग चरण के दूसरे दिन का दूसरा मुकाबला थाईलैंड और चाइना के बीच खेला गया। बताते चलें की पहले दिन के लीग मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 7-0 से वहीं। चाइना को कोरिया ने 1-0 से मात दी थी। दूसरे दिन के इस लीग मैच को चाइना और थाईलैंड दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरी लेकिन इस मुकाबले को चाइना ने जीत लिया।


अटैकिंग मोड में खेला चाइना
दूसरे दिन का दूसरा लीग मैच चीन और थाईलैंड के बीच खेला गया। मैच के फर्स्ट हाफ में चाइना ने आक्रामक खेल दिखाते हुए, पहले क्वाटर के 10वें मिनट में पहला मैदानी गोल दागा, यह गोल जहोंग जियाकी ने किया। दूसरा गोल 30वें मिनट में मा निंग ने पेनाल्टी कॉर्नर से किया और चाइना का 2-0 से बढ़त बनाया। तीसरा गोल मैच के 42वें मिनट में जोइंग जियाकी ने पेनाल्टी कॉर्नर में किया। चौथा गोल 50वें मिनट में कप्तान ओऊ ज़िक्सिया ने दागा और चाइना को 4-0 की मजबूत स्थिति में ला खड़ा कर दिया। 51वें मिनट में जोइंग जियाकी ने पांचवा गोल किया, 57वें मिनट में चाइना ने फिर गोल दागा, इस गोल को चेन ई ने किया और टीम को एक बड़ी जीत दिलाई।
इस मुकाबले को चाइना ने 6-0 से जीत लिया
इस मुकाबले में चाइना को 9 पेनाल्टी कॉर्नर मिला
और थाईलैंड 0
लीग परिणाम
चाइना ने अब तक दो मुकाबले खेले, एक मे हार, एक में जीत।
थाईलैंड ने खेला दो मुकाबला
दोनो मैच हारे।







