| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जंयती पर उम्मीद फाउंडेशन ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले खिलाड़ियों, कोच और खेल को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को पुरस्कृत किया। बुधवार को सीएमपीडीआइ के मयूरी हॉल में आयोजित जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार 2023 समारोह में कुल 78 खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरू सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरू द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किये गये।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा डॉ महुआ मांजी ने खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को अलग अलग कैटेगरी में उन्हें सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखलाया। खेल और राजनीति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
इन खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार 2023
दीप्ति कुमारी, विजय हांसदा, अंकित टोप्पो, सपना कुमारी, फ्लोरेंस बारला, आशा किरण बारला, श्रीकांत साहू, छोटी कुमारी, सुनील बहादुर, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार वर्णवाल, मोहम्मद वसीम, कोमलिका बारी, विकास बारा, शिवानी टोप्पो, अश्वनी सिंह, अमिशा केरकेट्टा, नारायण महतो, चंचला कुमारी, अमिशा उरांव।
जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार 2023
रूपा रानी तिर्की, गुरू चरण बेसरा, निशांत तिर्की, शशांक महतो, आकाश उरांव, गीता कुमारी, विशाल बहादुर, विशाज कुमार, लवली चौबे, अनु सेठ, निशिमा कुमारी, आदित्य कुमार, अंकिता भगत, दिव्यम मंडल, नोवल टोप्पनो, जोसफ टोप्पनो, रानी मुन्नी, लवली कुमारी, दीप्ति कुल्लु, अलबेला रानी, ममता कुमारी, सिमरन कुमारी, सुशांत उरांव, विकास उरांव, ललिता बोपयी, अंजु टुडु।
गुरू सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार 2023
हरेंद्र कुमार सिंह, चंद्रवेश्वर साहू, दीपक गोप, आंनद गोप, मनोज प्रसाद, एडम होरो, ज्योति साहू, अनवर खान, आशु भाटिया और संजीव कुमार
गुरू द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023
मधुकांत पाठक, जयदीप सरकार, बीएस राव, पुर्णिमा महतो, रिजवान अली, गणेश भारती, चंचल भट्टाचार्य, बीना केरकेट्टा और प्रतिमा बरवा। भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार मे प्रतीक सिंह आदि को दिया गया।







