| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में केंद्रीय सरना समिति की ओर से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहली बार आयोजित जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताबी भिड़ंत सेंट जॉन फुटबॉल अकादमी और आदिवासी क्लब पंडरा के बीच हुआ। आदिवासी क्लब पंडरा ने 1-0 से इस मैच को जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस मैच में एकमात्र गोल लक्ष्मीकांत ने 13वें मिनट में किया।


बताते चले की तीन दिवसीय आयोजित इस टूर्नामेंट के अंतिम दिन पहला सेमीफइनल का मैच पाहन ब्रदर कोंगे और आदिवासी फुटबॉल क्लब पंडरा के बीच खेला गया। इस मैच को जीतकर आदिवासी क्लब फाइनल में पहुंची। जबकि दूसरा सेमीफाइनल का मैच सेंट जॉन फुटबॉल अकादमी और सत्यारी टोली के बीच खेला गया। जिसमें सेंट जॉन फुटबॉल अकादमी विजयी होकर फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच देखने स्टेडियम में दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ी।









